क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। शासकीय कन्या महाविद्यालय राँझी द्वारा ग्राम पंचायत घाना में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवे दिन में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से आये श्रीश दुबे ने बौद्धिक चर्चा में स्वयं सेविकाओं को शारीरिक फिटनेस के विषय में जागरूक किया। रांझी महाविद्यालय के डॉ दिपेन्द्र यादव ने शरीर की क्रियाशीलता बीमारी से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे बताया। ग्राम पंचायत घाना के चौराहों में छात्राओं के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के विषय में नाटक प्रस्तुत किया और ग्राम पंचायत घाना में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ माधुरी सिंह का विशेष योगदान रहा |