क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


- सीजीपीएससी प्री परीक्षा में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, 87त्न तक रही उपस्थिति - स्थानीय इतिहास-संस्कृति छाए प्रश्नपत्र में, अभ्यर्थियों ने कहा—पेपर रहा आसान बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को बिलासपुर समेत आसपास के 66 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई। कुल 238 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 23 हजार 596 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में 20 हजार 583 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 3 हजार 013 अनुपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति 87.23 प्रतिशत दर्ज की गई। दूसरी पाली में 20 हजार 342 अभ्यर्थी शामिल हुए और 3 हजार 254 अनुपस्थित रहे, उपस्थिति प्रतिशत 86.20 रहा। इसबार स्थानीय इतिहास-संस्कृति पर सवालों ने ध्यान खींचा, छत्तीसगढ़ी कहावत से मंदिर तक—प्रश्नपत्र में अंचल की झलक दिखी जनरल स्टडी पेपर में छत्तीसगढ़ विशेष का दबदबा रहा, अभ्यर्थियों को ये आसान प्रश्र लगे। सफेट हॉफ शर्ट और चप्पल में दिखे अभ्यर्थी अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल था, हालांकि 200 अंकों के पेपर में औद्योगिक क्षेत्र से सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए। आयोग के सख्त दिशा-निर्देश—ड्रेस कोड, मेटल डिटेक्टर जांच, मैनुअल फ्रिस्किंग और प्रवेश पत्र के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग—के कारण कुछ परीक्षार्थियों को परेशानी भी हुई। परीक्षा केंद्रों में ज्यादातर परीक्षार्थी सफेद टी शर्ट में नजर आए जबकि कान में बाली, से लेकर जूते तक केंद्र के बारह उतरवा दिए गए। परीक्षार्थी चप्पल पहन कर परीक्षा दिलाकर केंद्रों से बाहर निकले। परीक्षा में इस तरह के पूछे गए सवाल जनरल स्टडी प्रश्नपत्र में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व और साहित्य से जुड़े कई सवाल पूछे गए। इनमें पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी के काव्य संग्रह पर्रा भर लाई, पं. लोचन प्रसाद पांडेय के लेख, उरांव जनजाति का सरहुल त्योहार, खारून नदी और मल्हार के बीस दुअरिया मंदिर जैसे विषय शामिल रहे। इसके अलावा ‘रायपुर षड्यंत्र केस’, बेगार प्रथा विरोधी पहला आंदोलन, घोटुल के कक्सार गीत, मराठा कालीन कर प्रणाली तथा छत्तीसगढ़ी कहावत छरका गरू छरत जाए, करिया गरु सूतत जाए जैसे प्रश्न भी चर्चा में रहे। मनोज राज 23 फरवरी 2026