बिलासपुर (ईएमएस)। इंदिरा कांग्रेस भवन में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कस्तूरबा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एवं डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि तथा संत रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में माल्यार्पण कर महान विभूतियों को नमन किया गया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि कस्तूरबा गांधी साहस, त्याग और निष्ठा की प्रतीक थीं। डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा थे, जिनकी दूरदर्शिता से राज्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने बताया कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री रहे और उनकी शिक्षा नीति से आईआईटी-आईआईएम जैसी संस्थाओं की नींव पड़ी। वहीं संत रविदास महान समाज सुधारक थे, जिनकी वाणी आज भी सामाजिक समरसता का संदेश देती है। कार्यक्रम संयोजक सैयद जफर अली ने कस्तूरबा गांधी की स्वतंत्रता आंदोलनों में भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने मौलाना आज़ाद के राष्ट्रीय एकता के विचारों तथा डॉ. बघेल के छत्तीसगढयि़ा अस्मिता के संघर्ष को स्मरण किया। इस अवसर पर हरीश तिवारी, विनोद साहू, दीपक रचेलवार, डॉ. राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को इन महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरित करना बताया गया। मनोज राज 23 फरवरी 2026