क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर के रांझी में अज्ञात तत्व ने एक व्यक्ति के मोबाइल को हैक करके उसके खाते से एक लाख रूपए निकाल लिए। वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति ने बाद में इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर पड़ताल आरंभ कर दी है। इस संबंध में रांझी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रांझी मानेगांव निवासी दिनेश चंद्र मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आनलाईन 1 लाख रूपये की वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुआ है।किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हैक कर उसके साथ धोखाधड़ी कर छल पूर्वक उसके खाते से 1 लाख रूपये निकाल लिए। साइबर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर प्रकरण को जांच में लिया गया है।