क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। मंगोलपुरी में सिगरेट न देने पर 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पुलिस बूथ से चंद कदमों की दूरी पर हुई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक 15 दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर बिहार से दिल्ली आया था। जो यहां किसी को जानता भी नहीं था। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/23/फरवरी/2026