नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साप्ताहिक प्रवास शुरू किया। उन्होंने बताया कि पहला साल दिल्ली की दिशा बदलने वाला रहा और अगले चार साल में स्थिति बेहतर होगी। सरकार ने 4000 इलेक्ट्रिक बसें, यमुना पार विकास बोर्ड को 700 करोड़ रुपये और 37 नए एसटीपी जैसे कार्य किए। 70 अटल कैंटीन में 5 रुपये में भोजन मिल रहा है। सांसद मनोज तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी सरकार के कार्यों की सराहना की। दिल्ली सरकार के एक साल पूरा होने पर सीएम ने साप्ताहिक प्रवास शुरू किया है। इस दौरान सीएम ने कहा 70 अटल कैंटीन में पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और त्योहारों के लिए सिंगल विंडो परमिशन व्यवस्था लागू की गई है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा हर क्षेत्र में सरकार ने इतना काम किया है जितना पिछले 10 साल में नहीं हुआ। स्कूलों में हाईटेक लैब और शिक्षा के सभी डिजिटल उपकरण मुहैया करवाये गए हैं। आने वाले चार साल दिल्लीवासियों के उज्जवल समय साबित होगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/फरवरी/2026