खेल
24-Feb-2026


लंदन (ईएमएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच के बार फिर मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार ये मुकाबला महिला क्रिकेट टीमों के बीच होगा। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस साल 12 जून से 5 जुलाई तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को 6-6 के दो समूहों में रखा गया है। इसमें भारत और पाकिस्तान दोनो ही ग्रुप-1 में है, जिससे प्रशंसकों को इनके बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। ईसीबी के अनुसार भारत और पाकिस्तान मैच 14 जून को खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड का सामना 12 जून को पहले मैच में श्रीलंकाई टीम से होगा। इसमें ग्रुप-1 में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स है। वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड है। कार्याक्रम शुक्रवार 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 11 बजे से शनिवार 13 जून: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से शनिवार 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से शनिवार 13 जून: वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 11 बजे से रविवार 14 जून: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 3 बजे से रविवार 14 जून: इंडिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 16 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 16 जून: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 11 बजे से बुधवार 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 3 बजे से बुधवार 17 जून: इंडिया बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 8 बजे से बुधवार 17 जून: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 11 बजे से गुरुवार 18 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 11 बजे से शुक्रवार 19 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 11 बजे से शनिवार 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 3 बजे से शनिवार 20 जून: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 18 बजे से शनिवार 20 जून: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 11 बजे से रविवार 21 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30 बीएसटी रविवार 21 जून: साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 23 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से मंगलवार 23 जून: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 11 बजे से बुधवार 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 11 बजे से गुरुवार 25 जून: इंडिया बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से गुरुवार 25 जून: साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 11 बजे से शुक्रवार 26 जून: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 11 बजे से शनिवार 27 जून: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से शनिवार 27 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से शनिवार 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, द ओवल भारतीय समयानुसार 11 बजे से रविवार 28 जून: साउथ अफ़्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से रविवार 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से मंगलवार 30 जून: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमी फ़ाइनल 1), द ओवल भारतीय समयानुसार 8 बजे से गुरुवार 2 जुलाई: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमी फ़ाइनल 2), द ओवल भारतीय समयानुसार 11 बजे से रविवार 5 जुलाई: टीबीसी बनाम टीबीसी (द फ़ाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से ईएमएस 24 फरवरी 2026