राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की| इस दौरान उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 76 शिकायतें थी। जनसुनवाई में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बीएस गोठरिया उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 24 फरवरी 2026/ 04.03