राज्य
24-Feb-2026
...


* हरा सोना पाना है तो जंगल को आग से बचाने का गूंजा नारा कोरबा (ईएमएस) जिला यूनियन सहकारी समिति मर्यादित जिला कोरबा के प्रबंध संचालक के मार्गदर्शन एवं उप प्रबंध संचालक के निर्देशन में पसरखेत में वन परिक्षेत्र के प्रांगण में वर्ष 2026 का तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला का आयोजित किया गया, जहां जिला यूनियन के पसरखेत एवं करतला के अनेक समितियों के प्रबंधक, फड़ मुंशी, पोषक अधिकारी एवं संग्राहक, वनकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला यूनियन के द्वारा किया गया। इनके द्वारा शाखकर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिला यूनियन के उप प्रबंध संचालक ने शाखकर्तन एवं तेंदूपत्ता संग्रहण, प्रोत्साहन गतिविधियों, बीमा, बोनस के विषय में उपस्थितजनों को संबोधित किया। इस दौरान अग्नि घटनाओं, हाथी-मानव द्वंद पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पसरखेत देवदत्त खांडे एवं विषय विशेषज्ञ नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी एवं टीम द्वारा आवश्यक जानकारी साझा की गयी। साथ ही वनस्पति विशेष दिनेश ने दुर्लभ वनौषधियों के विषय में रोचक प्रस्तुति दी। इस दौरान गर्मी सीजन में वनों को आग से बचाने अपील करते हुए नारा लगाया गया, हरा सोना पाना है तो जंगल को आग से बचाना है। बहरहाल इस कार्यशाला से उपस्थित जन समूह ने कार्यक्रम उपरांत नवीन ऊर्जा का अनुभव किया। 24 फरवरी / मित्तल