राज्य
24-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। मरीजों को फल एवं मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित कर संत गाडगे जयंती मनाई गई। एबीडीएम टीम के द्वारा सोमवार को संत गाडगे महाराज की 150 जयंती इस तरह धूमधाम से जबलपुर स्थित जिला अस्पताल में मनाई गई। इस अवसर पर संत गाडगे महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। संत गाडगे महाराज ने शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए जो उल्लेखनीय योगदान किया चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े-बड़े चिकित्सालय खोले गए, असहाय लोगों को भोजन की व्यवस्था कराई गई। वे मूर्ति पूजा के विरोधी थे, उन्हें स्वच्छता का जनक कहा जाता हैं। उन्हें भारत रत्न देने की भारत सरकार से अपील की गई। अंत में निराश्रित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन वितरण का कार्यक्रम संस्था के द्वारा किया गया। समाज सदस्यों को समिति के द्वारा जलपान कराया गया। इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य आर डी रजक, नारायण रजक, संतोष रजक, एसके भगोरिया, खीरसागर कैलाश कनौजिया, गोलू रजक, राजा रजक, रिंकू रजक, महेश रजक, कैस लाल लाल रजक, नन्हेंलाल रजक, बलदेव रजक आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। सुनील साहू / मोनिका / 24 फरवरी 2026/ 05.33