क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) नगर पालिक निगम कोरबा के सीएसईबी चौक स्थित अप्पू गार्डन में गर्मी के तेज होने के साथ साथ ही शहरवासियों विशेषकर बच्चों को राहत एवं सुकून मिलेगा। 10 मार्च से वेव पुल (तरणातल) का संचालन शुरू होने उम्मीद जताई जा रही हैं। मरम्मत, साफ-सफाई इत्यादि कार्यों की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। फिलहाल बच्चों की छुकछुक अर्थात चिल्ड्रन ट्रेन अत्यंत मरम्मत योग्य स्थिति में है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उसे भी ठीक कर संचालन योग्य बनाया जाएगा ताकि बच्चों, लोगों का सपरिवार अप्पू गार्डन की ओर रुझान बढ़ सके। गौतललब हैं की अप्पू गार्डन में वेव पुल और चिल्ड्रन ट्रेन के लिए पूरे गर्मी सीजन भर लोगों की मौजूदगी बनी रहती है। 24 फरवरी / मित्तल