क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


( ग्वालियर ) नौकर व उसके साथी को पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार ग्वालियर ( ईएमएस ) *थाना माधौगंज पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कपड़ों के गोदाम से लाखों रूपये के कपड़े चोरी करने वाले नौकर व उसके साथी को ने चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी विष्णु अग्रवाल निवासी चावडी बाजार मोटे गणेश मंदिर के पास जनकगंज ग्वालियर ने थाना माधौगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि उसका कपडों का कारखाना एवं गोदाम रामगंज गली लाला का बाजार माधौगंज ग्वालियर में स्थित है। दिनांक 21.02.2026 को सुबह अपने गोदाम पर आया तो गोदाम में रखा सामान अस्त व्यस्त दिखा और गोदाम के अंदर रखा सामान 430 पीस लोअर, 320 पीस ट्राउजर, 100 पीस ट्राउजर पैक किये हुय, 54 पीस सादा पेंट तथा 17 रोल लोअर बनाने के कपडे के थान और 100 पीस पैंट के और बण्डलों में बंधे थे लगभग चार लाख रूपये का सामान चोरी हो गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना माधौगंज में अप0क्र0 49/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव* के मार्गदर्शन में *इंचार्ज थाना प्रभारी माधौगंज उप निरीक्षक लियाकत अली* के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त चोरी का खुलासा कर आरोपियों को शीध्र पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 24.02.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी के प्रकरण में संदेही नरेश राठौर बिना नम्बर की टमटम से चोरी का मशरुका बेचने की नीयत से धान मील नाले के किनारे से निकल रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो धानमील नाले के किनारे पर सामने से एक बिना नम्बर की टमटम आती हुई दिखी। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम नरेश राठौर बताया। पुलिस टीम द्वारा चालक से उसकी गाडी में भरे हुए कपडों के रोल के बारे में गहनता से पूछताछ की तो उसने टमटम में भरे हुए कपडों के थान विष्णु अग्रवाल के कपड़ां के गोदाम लाला का बाजार से चोरी करना बताया। आरोपी ने पूछताछ में उसने बताया कि वह पूर्व में विष्णु अग्रवाल के कपडों गोदाम में नौकरी करता था। उसने व उसके दोस्त कपिल प्रजापति ने दिनांक 20.02.2026 को रात्रि में कपिल के घर में से लकड़ी की नसैनी लगाकर विष्णु अग्रवाल के गोदाम की छत पर चढ़कर जीने का दरबाजे की कुन्डी तोडकर मैने व कपिल ने गोदाम में रखे कपडे व कपडे के थान चोरी कर लिए थे जिसमें से 12 रोल लोअर बनाने के कपडे के थान मैं अपनी टमटम में रखकर बेंचने की नीयत से ले जा रहा था। बांकी माल कपिल के घर पर रखा है। पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी के कब्जे से 12 रोल लोअर बनाने के कपडे के थान व बिना नम्बर की लोडिंग टमटम को विधिवत जप्त कर आरोपी को थाना माधौगंज के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी नरेश राठौर की निशादेही पर दूसरे आरोपी कपिल प्रजापति के घर पर जाकर देखा तो वह अपने घर पर उपस्थित मिला जिससे उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ की तो उसने अपराध कारित करना स्वीकार किया। आरोपी कपिल प्रजापति के घर से 430 पीस लोअर के व 474 पेन्ट ट्राउजर विधिवत जप्त कर आरोपी कपिल प्रजापति को उक्त अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।