श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में जारी सीप नदी संकल्प पदयात्रा के ग्राम कोटरा पहुंचने पर जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अजलान सेवा समिति द्वारा श्री कैलाश पराशर, श्री जय सिंह जादौन, श्री आदित्य चौहान आदि पदयात्रियों का स्वागत किया गया। अजलान सेवा समिति के अध्यक्ष राजा खान ने सभी पदयात्रियो का तिलक लगाकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठि में नदी संरक्षण पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।