24-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) धर्म, समाज,संस्कृति, जीवदया,मानव सेवा एवं संतों के प्रति समर्पित दिगंबर जैन परवार समाज का भव्य स्नेह मिलन समारोह एवं जनगणना निर्देशिका के विमोचन का आयोजन आगामी 1 मार्च 2026 रविवार को दोपहर 1: 30 बजे से दस्तूर गार्डन फूटी कोठी चौराहा इंदौर मे आयोजित किया गया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में परवार समाज जन की गरिमामय उपस्थिती से समारोह की गरिमा बढ़ेगी एवं समाज की एकता एवं सामाजिक सौहार्द में वृद्धि होगी। यही आग्रह दिगंबर जैन परवार समाज अध्यक्ष राजेश लारेल महामंत्री राजु अलबेला ने परवार समाज जनों से किया है। आनंद पुरोहित/ 24 फरवरी 2026