24-Feb-2026
...


बुरहानपुर (ईएमएस)। वर्षो से समाज सेवा में सतत जीवन को समर्पित करने वाले व्यक्तित्व महेंद्र जैन को जनजाग्रति संस्था ने लाइफ टाइम अचिव्हमेंट अवार्ड से सम्मानित किया lसमाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा जिले के एक ऐसे व्यक्तित्व जिन्हों ने अपने सम्पूर्ण जीवन को सेवा का स्वरुप देकर ,लक्ष्य बनाकर समर्पित कर दिया संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष होने के साथ साथ जिले की कई समाजिक संस्थाओ , सामाजिक,संगठनो एवं कई शासकीय विभागों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर एवं कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर अपने पदों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है l इसी कायशैली ,कुशल नेतृत्व की क्षमता ,कार्य के प्रति ईमानदारी ,समर्पण व् निस्वार्थ भाव से जो आपने सेवा की है इसी फलस्वरूप जनजाग्रति संस्था राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में लाइफ टाइम अचिव्हमेंट अवार्ड से सम्मानित किया l इस अवसर पर मंच पर संस्था अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ,संरक्षक व् सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला ,कार्यक्रम संयोजक सुनील सलुजा उपस्थित थे l कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी ने संबोधित करते हुए महेंद्र जैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है इस अवसर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर डॉ हर्ष वर्मा , शोभा चौधरी , हरिओम अग्रवाल , मेहुल जैन कैलाश अग्रवाल सुमेरा अली , रजनी गट्टानी , रविन्द्र महाजन , ,विवेक हकीम , विनय सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संस्था सदस्य आर एस ठाकुर ने किया एवं आभार संस्था सचिव आशा तिवारी ने माना उपरोक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक सुनील सलूजा ने दी l अकील आजाद/ईएमएस/24/02/2026