श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा गत दिवस पीएमश्री गोहेडा, बडौदाराम, क्रमांक-02 श्योपुर एवं कन्या विद्यालय श्योपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने पीएमश्री विद्यालयों में संचालित आईसीटी लेब, वोकेशनल लेब एवं प्रयोगशालाओं का अवलोकन भी किया। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने निरीक्षण के दौरान पीएमश्री विद्यालयों में परिसर को व्यवस्थित रखने, शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं को सतत् रूप से बेहतर संचालन करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को डेªस में रहने, प्रयोग शाला का नियमित उपयोग करने तथा इनवेशन काउंसलिंग के निर्देश संबंधित स्टॉफ एवं अधिकारियों को दिये गये। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आरए अगरैया, सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा राहुल कनेरिया, सहायक संचालक शिक्षा यश जैन, उपयंत्री दीपक धाकड़ आदि उपस्थित रहे।