क्षेत्रीय
मुरैना ( ईएमएस ) | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा (गणित विषय) के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने मुरैना स्थित पाँच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नारायण स्कूल, एमजीएम स्कूल, इम्मानुअल स्कूल, शिवशक्ति स्कूल तथा यूनिक्यू स्कूल, मुरैना का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थाएँ स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संचालित पाई गईं।