क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


- गणित विषय की परीक्षा में कुल 19343 छात्र-छात्राओं में से 18784 उपस्थित हुए, 559 छात्र रहे अनुपस्थित भिंड ( ईएमएस ) | माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत कलेक्टर भिण्ड ने गणित विषय के प्रश्न पत्र की चल रही परीक्षा में शास. डाइट संस्थान भिण्ड, सांदीपनि शास. उ.मा.वि. क्रमांक-2 परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर नकल रहित परीक्षा को संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा की व्यवस्थायें चाक-चौबंद मिलीं। परीक्षार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा दी गई। उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जावे कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्था ठीक होना चाहिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में ड्यूटी के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों की उपस्थिति एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत गणित विषय की परीक्षा में कुल 19343 छात्र-छात्राओं में से 18784 उपस्थित रहे एवं 559 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत गणित विषय की परीक्षा में कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।