- सागर, दमोह, कटनी, सिहोरा में होगा ठहराव जबलपुर, (ईएमएस)। रेलवे प्रशासन ने होली के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कोटा से जबलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के संचालन से होली पर होने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी। इन स्टेशनों पर ठहराव............... कोटा-जबलपुर-कोटा (09806/09805) दो फेरे- कोटा से प्रस्थान (09806)- 1 और 3 मार्च, शाम 6:30 बजे (जबलपुर आगमन: सुबह 6:55 बजे) जबलपुर से वापसी (09805): 2 और 4 मार्च, सुबह 9:10 बजे (कोटा आगमन: रात 10:15 बजे) इन स्टेशनों पर ठहराव: अंता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा और सिहोरा रोड। कोच कंपोजिशन: कुल 12 डिब्बे (6 सामान्य, 2 स्लीपर, 2 बैठक श्रेणी)। सुनील साहू / मोनिका / 24 फरवरी 2026