क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


- पनागर के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर तहसील में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की कथित लापरवाही, मनमानी से त्रस्त किसानों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि तहसीलदार, आरआई, पटवारी एवं अन्य कर्मचारी सप्ताह में केवल कुछ दिन ही कार्यालय आते हैं, जिससे फौती, नामांतरण, बटांकन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व प्रकरण लंबे समय से लंबित पड़े हैं। किसानों को पेशी पर बुलाया जाता है, लेकिन सुनवाई नहीं होती, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों ने तहसील परिसर में व्याप्त गंदगी, महिला प्रसाधन की अनुपलब्धता और बढ़ती दलाली प्रथा पर भी नाराजगी जताई। साथ ही स्कूलों की तर्ज पर पंचायत कार्यालयों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने तथा पटवारियों की सप्ताह में कम से कम तीन दिन अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पटेल, जिला अध्यक्ष रामराज पटेल (खजरी), नवीन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन सुरेश पटेल, विनोद पटेल, जितेंद्र पटेल, नरेश पटेल, मनोज पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। सुनील साहू / मोनिका / 24 फरवरी 2026