मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी जिला के लदनियों थाना क्षेत्र के गजहारा में पिछले 12 फरवरी को हुए डकैती कांड का प्रमुख आरोपी झिझा जिला सिरहा नेपाल के अमर प्रकाश पासवान उर्फ लम्बू को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है। एसपी ने कहा है कि मधुबनी पुलिस के इनपुट पर नेपाल में इस अपराधी को दबोचा गया है। यह गजहारा डकैती कांड का मुख्य अभियुक्त है। विदित हो कि 12 फरवरी को लदनियों थाना क्षेत्र के गजहारा में डकैती की घटना हुई थी। इस संबंध में लदनियां थाना काड संख्या 57/26 में धारा-310 (2) बीएनएस एवं 27 शस्त्र अधि। दर्ज किया गया था। घटना के अनुसंधान के क्रम में एक व्यक्ति मो. हाकिम को अवैध हथियार एवं ब्राउन शुगर के साथ पकड़े जाने पर 16 फरवरी को लदनियां थाना कांड संख्या 64/26 में धारा 20,21 एनडीपीएस एक्ट 25(1-बी), 26 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में मो. हाकिम के द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान में यह बात प्रकाश में आई थी कि ग्राम गजहरा में हुई डकैती की घटना में इनकी संलिप्तता है। उनके साथ और 8 अन्य अपराधी शामिल थे। जिसमें से चार अपराधी मो. इकबाल, मो. गुलाब लाल मुहम्मद, मो. हाकिम की गिरफ्तारी लदनियों थाना द्वारा पूर्व में की जा चुकी हैं। इस कांड का मुख्य अभियुक्त अमर प्रकाश पासवान घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। मधुबनी पुलिस के निरंतर समन्वय और सूचना साझा करने के बाद नेपाल पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा लदनियों थाना में हुई डकैती की घटना मे अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया हैं। गिरफ्तारी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर इस कांड में फरार अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही हैं। कार्तिक कुमार/संतोष झा- २४ फरवरी/२०२६/ईएमएस