क्षेत्रीय
सिरोंज (ईएमएस)। रमजान का मुबारक महीना शुरू होते ही नगर के कई स्थानों पर चहल पहल बढ़ गयीं है। शाम होते ही नपा के पास स्थित तिराहे पर अफ्तारी की दुकानों से पूरा बाजार सजा दिखता है। शाम के समय यहां काफी भीड़ रहती है। वही पुराना कोर्ट गेट, ढाल बाजार सहित अनेक स्थानों अफ्तारी की दुकानों पर शाम को मुस्लिम समाज के लोगों की काफी भीड़ अफ्तारी की खरीददारी के लिये उमड़ रही है। रमजान आते ही मुस्लिम समाज में खास रौनक दिख रही है। बाजार में आवाजाही बढ़ी है। सजावटी भी कि गयीं है। रोजेदारों ने जरूरी सामान की खरीददारी कर ली है। खजूर, फल, शरबत एवं अन्य जरूरी चीजों की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है ईएमएस/सलमान खान/ 24 फरवरी 2026