सिरोंज (ईएमएस)। ग्राम गोपालनगर और दीकनाखेड़ा के बीच रविवार रात शिकारियों ने एक काले हिरण का शिकार कर लिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे, तो वहां हिरण का कटा हुआ सिर और मांस के टुकड़े पड़े मिले। किसान दीनदयाल शर्मा, अरविंद शर्मा और अन्य ग्रामीणों ने सुबह खेत में खून के धब्बे और मांस के लोथड़े देखे, जिसके बाद तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी के दौरान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर हिरण का सिर भी बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने खेत में ही शिकार के बाद मांस निकाला और सिर को वहीं फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में षिकार की घटनाऐं की घटित हो चुकी है। वन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार साफ तौर पर अवैध शिकार का मामला है। मौके से एक वयस्क नर काले हिरण के अवशेष मिले हैं। वन विभाग और पुलिस की टीमें मिलकर मामले की जांच कर रही हैं और शिकारियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय होकि गत कुछ माह से क्षेत्र में स्थानीय वनविभाग द्वारा ध्यान न देने से वनजीवों के साथ षिकार की घटनाऐं बढ़ रही है। ईएमएस/सलमान खान/ 24 फरवरी 2026