सिरोंज (ईएमएस)। सोमवार को यादव समाज संगठन के युवाओं द्वारा तहसील कार्यालय पहुॅचकर एक ज्ञापन तहसीलदार संजय चौरसिया को राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया। ज्ञापन में सोषल मिडिया यूट्यूबर मृदुल तिवारी एवं उसकी बहन प्रगति तिवारी द्वारा यादव जी की लवस्टोरी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग कि गयीं। ज्ञापन में बताया कि आज के मौजूदा में अराजक तत्वों एवं असामाजिक तत्वों सामाजिक एवं जातीय सामजंस्य को खराब करने का काम किया जा रहा है। सोषल मिडिया से के माध्यम से हम सब को ज्ञात हुआ है कि यूट्यूबर मृदुल तिवारी एवं उसकी बहन प्रगति तिवारी द्वारा समाज का माहौल खराब करने के लिये धार्मिक एवं जातीय भेदभाव बढ़ाने के उद्देष्य से एक फिल्म यादव जी लवस्टोरी का निर्माण करके उसे रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म में लड़की को यादव जाति की और लड़के को मुस्लिम जाति धर्म का बताया गया है, जिससे पूरे देष के हिन्दू समाज एवं यादव समाज की भावनाऐं गंभीर रूप से आहत हुयी है और समाज में आक्रोष बढ़ रहा है। जिससे सामाजिक सद्भाव व आपसी भाईचारा खराब होने की प्रबल उद्देष्य है। उक्त फिल्म के रिलीज पर तत्काल रोक लगाया जाना सामाजिक हित में अति आवष्यक है। इसदौरान नीलम यादव, रोहित यादव, अनिरूद्व यादव, राकेष यादव, प्रेषेन्द्र यादव, बृजेष, सचिन यादव सहित बडी संख्या में युवा मौजूद रहें। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026