क्षेत्रीय
24-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव से मांग की है कि ग्वालियर में स्थित स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर जी के प्रतिभास्थली ,वीर सावरकर सरोवर जो कि स्मार्ट सिटी और नगर निगम के दलदल में फंसने के कारण दुर्दशा का शिकार है उस दुर्दशा को शीघ्र ही सुधारा जाए। ग्वालियर के हिन्दू महासभाईयो एवं सावरकर वादियों द्वारा स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें 26 फरवरी को सुबह 10:00 बजे वीर सावरकर सरोवर प्रतिमा स्थल पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई है, जिसमें उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सागर की आवाज में द्वारा सावरकर वादे द्वारा विचार व्यक्त किया जाएगा सभी सावरकर वादियों से सुबह 10:00 बजे से 15 मिनट पूर्व वीर सावरकर सरोवर पर पहुंचने की अपील की है। अपील करने वालों में जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पांडे रामकिशन राठौर देवेंद्र कुमार शर्मा ,अशोक कुमार शर्मा,श्याम श्रीवास्तव, जिला महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते, जिला मंत्री आनंद माहौर,धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता,हेमराज जाटव,योगेंद्र दीक्षित, डॉक्टर मुन्ना लाल शर्मा, आदित्य भार्गव, महिला हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष सरला शर्मा महामंत्री प्रीति नागर आदि मुख्य हैं।