क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। देवरी में आयोजित श्री हरि प्रभात फेरी के अंतर्गत चल रही रामकथा में आज विशेष प्रसंगों के साथ श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर सहभागिता की। कथा में बताया गया कि माता पार्वती ने जगत के कल्याण के लिए भगवान श्रीराम की कथा के विषय में प्रश्न किया, जिस पर शंकर भगवान ने रामकथा का विस्तार से वर्णन किया।कथा प्रसंग में यह भी उल्लेख किया गया कि पृथ्वी माता ने गऊ का रूप धारण कर देवताओं के पास जाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। वक्ताओं ने वर्तमान समय में गौ माता की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से संरक्षण का आह्वान किया। यह विचार श्री हरि प्रभात फेरी में पधारे पटना वाले बाबा जी द्वारा रखे गए।आज की रामकथा में राम जन्म का पावन प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसके उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ उत्साहपूर्वक राम जन्मोत्सव मनाया।कार्यक्रम में ऋषिकेश महाराज विशेष रूप से पधारे। सागर के राजघाट से आए पूज्यपाद श्री ऋषिकेश महाराज ने हरिनाम के महत्व और उसके आध्यात्मिक प्रभाव पर प्रेरक संदेश दिया।इस अवसर पर उन्होंने आगामी वर्ष देवरी में प्रभातफेरियों के भव्य सम्मेलन के आयोजन की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया। निखिल सोधिया/ईएमएस/24/02/2026