24-Feb-2026
...


सागर (ईएमएस)। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 168 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संदीप जी आर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अमन मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे। राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 168 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया। निखिल सोधिया/ईएमएस/24/02/2026