25-Feb-2026
...


-पब्लिक में वेंस-रुबियो सपोर्ट-सपोर्ट का कर रहे दिखावा, ट्रंप के कट्टर समर्थक हैं वेंस वॉशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों मुश्किलों में घिरे हुए हैं। अमेरकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की टैरिफ नीति को ‘अवैध’ करार देकर उन्हें बड़ा झटका दिया है। इस बीच वॉशिंगटन में मिड-टर्म चुनाव की टेंशन भी है। इस गहमागहमी के बीच ट्रंप ने अपनी गद्दी सौंपने के संकेत दिए हैं। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप का उत्तराधिकारी बनने के लिए दो दिग्गज फाइट कर रहे हैं। ट्रंप की जगह लेने के लिए इंटर्नल फाइट मार्को रूबियो और जेडी वेंस के बीच में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के सलाहकारों का कहना है कि राष्ट्रपति की नजर में वेंस-रूबियो की जोड़ी एक ‘ड्रीम टिकट’ है। ट्रंप फिलहाल जेडी वेंस को थोड़ा आगे मान रहे हैं क्योंकि वह उनके रनिंग मेट रहे हैं, लेकिन ट्रंप ये भी मान रहे हैं कि मार्को रूबियो की लोकप्रियता भी रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। वहीं जेडी वेंस का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। बताया जाता है कि वेंस ट्रंप की नीतियों के कट्टर समर्थक हैं और हर फैसले में बिना शर्त उनके साथ खड़े होते हैं। हालांकि इन सबके बावजूद भी वेंस की चमक रूबियो के आगे फीकी पड़ती नजर आ रही है। सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर के तौर मार्को रूबियो लाइम लाइट घसीटना खूब अच्छे से जानते हैं। मजाक में ही सही लेकिन ट्रंप ने माना है कि रूबियो के चर्चा में बने रहने के टैलेंट से उनकी भी छुट्टी हो सकती है। रूबियो की ‘वेलवेट ग्लव’ वाली कूटनीति पार्टी के अंदर खूब पॉप्युलर है। बाहर से विनम्र लहजा दिखाते हुए अपनी बात सख्ती से मनवाने वाली रणनीति को ‘वेलवेट ग्लव’ कूटनीति कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक जहां एक तरफ दोनों के बीच में बवाल चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ रूबियो और वेंस एक दूसरे के लिए पब्लिक में सपोर्ट-सपोर्ट खेलते दिखाई दे रहे हैं। रूबियो का कहना है कि अगर वेंस मैदान में उतरते हैं, तो वह सबसे पहले उन्हें सपोर्ट करेंगे। वहीं, वेंस भी रूबियो को प्रशासन में अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं। ट्रंप किसी को खुलकर सपोर्ट नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्हें दोनों के बीच मुकाबला करवाने में मजा आ रहा है। वह अभी पूरी पार्टी का ध्यान सिर्फ मिडटर्म चुनाव में जुटाना चाहते हैं। इसके बाद ही किसी एक का नाम तय किया जाएगा। सिराज/ईएमएस 25 फरवरी 2026