क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के तत्वावधान में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे इंदिरा विहार स्थित रामेश्वरम शिवालय मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम परिषद की कार्यकारिणी सदस्य प्रभा शुक्ला एवं सनातनी बहनों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ किया, जिसके पश्चात हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। आरती उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष सहित प्रभा शुक्ला, इंदु तिवारी, नीति श्रीवास्तव, माधुरी तिवारी, रेखा गुल्ला, सरोज वस्त्रकार, संतोषी महतो, माया कपाले, आभा पांडे, सरिता चौहान, पुष्पा पटेल, सीमा दीघास्कर, सुप्रभा आचार्य, माया राव, सरला शर्मा, वंदना सिंह, अनीता यादव एवं अन्य सनातनी बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना तथा धार्मिक एकता को सुदृढ़ बनाना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।