- लाल खदान-हटरी चौक में नाली निर्माण, सुरक्षा के लिए डिवाइडर ऊंचे होंगे बिलासपुर (ईएमएस)। शहर के व्यस्ततम मार्ग नेहरू चौक से दर्रीघाट तक सडक़ उन्नयन काम शुरू हो गया है। लगभग 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से डामरीकरण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा। कार्य की शुरुआत तोरवा पावरहाउस चौक से की गई है। लंबे समय से गड्ढों और जर्जर सडक़ से परेशान नागरिकों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत लाल खदान और हटरी चौक में नाली निर्माण कार्य भी जारी है, वहीं लाल खदान के आगे सडक़ चौड़ीकरण किया जाएगा ताकि यातायात का दबाव कम हो सके। मार्ग पर लगे डिवाइडर और रेलिंग को सुरक्षा की दृष्टि से ऊंचा किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। मनोज राज 25 फरवरी 2026