क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। एआइएमआइएम की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को काम के घंटों में छूट देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि शाम को ट्रैफिक के कारण कर्मचारियों को इफ्तार के लिए घर पहुंचने में दिक्कत होती है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की दिल्ली विंग राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग की है कि रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को काम के घंटों में छूट दी जाए। दिल्ली में एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शोएब जामई ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर ये मांग की है। चिट्ठी में शोएब जामई ने कहा है कि रमजान के पाक महीने में शाम को ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से कई मुस्लिम सरकारी कर्मचारी अपने घर इफ्तार के समय नहीं पहुंच पाते। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए हम आपसे निवेदन करते हैं कि रमजान के महीने में दिल्ली के मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस अवर्स में छूट दी जाए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/25/फरवरी/2026