क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


- सीएम के कार्यक्रम से पहले दिल्ली सचिवालय के बाहर मची अफरा-तफरी नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सचिवालय के बाहर एक कार्यक्रम से पहले मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के ऊपर ड्रोन उड़ाने के कारण मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों को काटा। दिल्ली सचिवालय के बाहर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार्यक्रम से ठीक पहले मधुमक्खियों का झुंड अचानक लोगों पर टूट पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग और अधिकारी मौजूद थे, जबकि मुख्यमंत्री के पहुंचने का कार्यक्रम तय था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के ऊपर ड्रोन उड़ाए जाने के बाद मधुमक्खियां भड़क गईं और आसपास खड़े लोगों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम स्थल के बाहर हलचल बनी रही। सुरक्षा कर्मियों ने क्षेत्र को खाली कराया और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की। सीएम का कार्यक्रम 12 बजे होना था, जिसके में बदलाव कर अब 2:30 बजे किया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/25/फरवरी/2026