राज्य
25-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। एम्स और आसपास के अस्पतालों में भर्ती और ओपीडी में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर गाड़ियों का पॉल्यूशन बुरा असर न डाले, इसके लिए एनवायरमेंट मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। यह फैसला एम्स के आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक के दबाव और उससे होने वाले पल्यूशन की स्टडी के बाद लिया गया है। पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार एम्स के चारों तरफ सड़कों पर ट्रैफिक दबाव इतना अधिक है कि हमेशा ही यहां जाम लगा रहता है। एक साथ इन गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से होने वाला पल्यूशन एम्स के 500 मीटर के बफर जोन में ही आता है। इससे मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसकी जांच के लिए एम्स के अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की एक कमिटी बनाई गई थी। कमिटी ने रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सुदर्शन सिनेमा रोड, यूसुफ सराय मार्केट के आसपास स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) से ट्रैफिक स्टडी कराई थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/25/फरवरी/2026