ग्वालियर ( ईएमएस ) | थाना बेहट पुलिस की फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बेहट क्षेत्र के ग्राम राहुली में तेरहवीं के कार्यक्रम में बंदूक से हवाई फायर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | फरियादी बलबीर गुर्जर निवासी राहुली थाना बेहट जिला ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 20.02.2026 को मेरे ताऊ मेहताब सिह गुर्जर की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था जिसमे मेरे रिष्तेदार व गांव के लोग उपस्थित थे। वहीं पर मेरा भांजा कुलदीप गुर्जर पुत्र खल्ली गुर्जर निवासी दंदरौआ जिला भिण्ड आया हुआ था, जिसके द्वारा रात के समय बन्दूक से मानव जीवन को खतरे मे डालते हुये उतावलेपन से हर्ष फायर किया गया और मना करने के बाद भी उसने फिर से फायर कर दिया। जिससे कार्यक्रम में सम्मिलत लोगों का जीवन संकटमय हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना बेहट में अप0क्र0 06/26 धारा 125 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण सोषल मीडिया पर वायरल होने से तथा हर्ष फायर की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) को थाना बेहट पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देषित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में एसडीओपी बेहट मनीष यादव के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी बेहट उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को उक्त प्रकरण के फरार आरोपी की शीघ्र धरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम को दिनांक 25.02.2026 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि उक्त आरोपी कुलदीप गुर्जर को राहुली गांव की रोड़ घटिया के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे, जहाँ पर मुखबिर के हुलिये का एक व्यक्ति दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरकर पकड़ा और पूछताछ पर अपना नाम कुलदीप गुर्जर पुत्र सूरजभान उर्फ खल्ली गुर्जर उम्र 21 साल निवासी दंदरौआ थाना मौ जिला भिण्ड का होना बताया। पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 20.02.2026 को ग्राम राहुली में तेरहवी के कार्यक्रम में फायर करना स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा हथियार किससे लेकर आया था इसके संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना बेहट में अप0क्र0 06/26 धारा 125 बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।