क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | जनगणना 2027 का प्रथम चरण के अन्तर्गत आज बुधवार 25 फरवरी 2026 को कार्यालय कलेक्टर सभागार दतिया में जिला स्तरीय और ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों व उनके जनगणना लिपिक का जनगणना कार्य (प्रथम चरण) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश म.प्र. के पियूश पवार, जिला जनगणना प्रभारी प्रिंस राठौर द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम एवं नगरीय एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड ब्लॉक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं नगरीय/शहरी क्षेत्रों में गणना का नम्बर चार अंक 0001 से शुरू होंगा। उन्होंने बताया कि गणना में मकानों पर नम्बर उत्तर से पश्चिम की ओर शुरू होगा एवं दक्षिण से पूर्व की ओर समाप्त होगा। उक्त प्रशिक्षण में कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, (प्रमुख जनगणना अधिकारी), अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे (जिला जनगणना अधिकारी), व समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दतिया एवं समस्त चार्ज अधिकारी तहसीलदार जिला दतिया, समस्त अतिरिक्त चार्ज अधिकारी नायब तहसीलदार जिला दतिया एवं संबंधित चार्जों के जनगणना लिपिक उपस्थित रहे।