लखनऊ,(ईएमएस)। पीसीएस अधिकारी सुबोध मणि शर्मा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। वे इस समय प्रतापगढ़ रानीगंज तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्हें साल 2024 में तहसीलदार से उपजिलाधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नियुक्ति विभाग को वीआरएस के लिए भेजे प्रार्थना पत्र में सुबोधमणि शर्मा ने स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अब नौकरी नहीं कर पाने की बात लिखी है। उन्होंने आवेदन पर विचार करते हुए जल्द वीआरएस देने की मांग की है। नियुक्ति विभाग उनके प्रार्थना पत्र पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनके वीआरएस स्वीकृत हो जाएगा। सिराज/ईएमएस 25फरवरी26