क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे-पुलिस अधीक्षक श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कहा है कि होली का त्यौहार हर्षोल्लास और सद्भावनापूर्ण तरीके से मनायें। उन्होने सभी को होली त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्योपुर की सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाने की प्राचीन परम्परा के अनुरूप त्यौहार मनायें। वे आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में होली त्यौहार के मद्देनजर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहें थे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये कि त्यौहार के मद्देनजर बिजली की आपूर्ति बाधित न हों तथा 02 मार्च को होलिका दहन से पूर्व यह देख ले कि ऊपर बिजली के तार तो नही है यदि ऐसे स्थान है जहां विद्युत तार प्रभावित हो सकते है तो पूर्व से ही तारो की सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। इसी प्रकार शांति समिति के सदस्यों से भी अपील की कि होलिका दहन से पूर्व यह देख ले कि ऊपर बिजली के तार तो नही है, होलिका दहन पर इसका ध्यान रखा जाये। होलिका दहन के समय आवागमन बाधित न हो, ऐसे स्थल का चयन किया जाये। इसके साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रो डीजे आदि का उपयोग प्रावधान अनुसार किया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि होली त्यौहार के मद्देनजर जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय रखा जायें, इसके साथ ही जिला अस्पताल में चिकित्सको की आपातकालीन सेवाओं के लिए ड्यूटी लगाई जायें। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि होली वाले स्थलो पर मिट्टी डलवाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करे तथा साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओ के साथ ही पानी के टेंकर रखवाये जायें। इसी प्रकार फायर स्टेशन पर फायर ब्रिगेड भी तैयार रखी जायें। आबकारी विभाग को निर्देश दिये कि शासन के निर्देशानुसार होली खेलने वाले दिन शुष्क दिवस घोषित रहेगा। उन्होने अपील की कि होली के दिन नुकसान पहुंचाने वाले रंगो का उपयोग न करें, अच्छी क्वालिटी वाले रंगो का इस्तेमाल किया जाये तथा सुरक्षित रूप से उंमग और उत्साह के साथ होली पर्व मनाये। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि परम्परागत स्थानो पर होलिका दहन किया जाये। होली पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेगें। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जायेगी तथा अवांछित पोस्ट डालने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने शांति समिति के सभी सदस्यो से भाईचारे के साथ त्योहार मनानें के लिए अपना सहयोग प्रदान करने की अपील करते हुये कहा कि श्योपुर की भाई-चारे एवं सद्भावना की प्राचीन परम्परा को बनाये रखा जाये। उन्होने कहा कि होलिका दहन स्थलो पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेगे तथा पुलिस की निरंतर गश्त भी रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कडी कार्यवाही की जायेगी। थाना स्तर पर होलिका दहन समितियों के साथ बैठक करने के निर्देश भी दिये गये। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी उपयोगी सुझाव दिये गये। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, डीएफओ श केएस रंधा, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम गगन सिंह मीणा, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय एवं बृजराज सिंह चौहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मांगीलाल फौजी, शहर काजी अतीक उल्ला कुरैशी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुमित सिंहल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश तोमर, कृष्णकांत उपाध्याय, गिर्राज चौधरी, निसार मोहम्मद, जयदीप तोमर, पूर्व पार्षद चीनी कुरैशी, सरपंच बडा इमामबाडा श्री बुन्दु खा, शिशुपाल मीणा, श्री अब्दुल लतीफ, श्री हनीफ मोहम्मद, श्री काशीराम सेंगर, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी श्री अनिल मीणा, श्री शेरू धूलिया, अध्यक्ष जिला व्यापार महासंघ, धर्मगुरू बोहरा समाज श्री कलीमुद्दीन बदरी, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं विजय शाक्य, एसडीओपी श्र राजीव गुप्ता सहित नगरीय निकाय, पीडब्ल्यूडी, बिजली, आबकारी आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित रहें। ढेगदा डिपो से होलिका दहन के लिए लकडी प्राप्त करने की व्यवस्था शांति समिति की बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा होलिका दहन के लिए लकडी की उपलब्धता कराये जाने संबंधी सुझाव पर डीएफओ श्री केएस रंधा ने बताया कि वन विभाग के ढेगदा स्थित डिपो से 1890 रूपये प्रति चट्टा अथवा 300 रूपये प्रति क्विंटल के मान से लकडी का क्रय किया जा सकता है। होलिका दहन समितियां शुल्क जमा कर लकडी प्राप्त कर सकते है।