-अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है सीट, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाने की तैयारी मुंबई,(ईएमएस)। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दिवंगत नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुए नेतृत्व के शून्य को भरने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को पार्टी की अहम बैठक में सुनेत्रा पवार को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया, साथ ही उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बारामती विधानसभा सीट सुनेत्रा के पति और महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान हादसे में अचानक मौत के बाद खाली हुई है। 2024 के विधानसभा चुनावों में, अजित पवार ने अपने भतीजे और एनसीपी (एसपी) कैंडिडेट युगेंद्र पवार पर 1,00,899 वोटों से हराकर यह सीटी जीती थी। बैठक में पार्टी लीडरशिप ने पार्थ पवार के राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन को भी फाइनल किया गया। वह राज्यसभा में अपनी मां सुनेत्रा पवार की जगह लेंगे। सुनेत्रा अपने पति की मौत के बाद महाराष्ट्र में महायुति सरकार में डिप्टी सीएम बनी हैं। महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात खाली सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना हैं। इस बीच, एनसीपी गुरुवार को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने वाली है। चुनाव बुधवार शाम मुंबई के वर्ली डोम में होना है, जहां पार्टी के विधायक, सांसद और सीनियर पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुनेत्रा पवार के नाम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ऑफिशियली मंज़ूरी दी जाएगी। उनका प्रमोशन पार्टी के अंदर हाल के डेवलपमेंट के बाद हुआ है, जब एक प्लेन क्रैश में उनके पति अजित पवार की मौत हो गई थी, जिसके बाद लीडरशिप ने टॉप ऑर्गेनाइजेशनल पोस्ट के लिए उनके नाम पर एकमत से सहमति जताई थी। सुनेत्रा पवार अभी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और लेजिस्लेटिव पार्टी की लीडर भी हैं। सिराज/ईएमएस 25फरवरी26