क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर चंबल संभाग अंतर्गत मुरैना मुख्यालय में आयोजित आजीविका होली मेले का शुभारंभ महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी द्वारा किया गया। यह मेला पंडित रामप्रसाद बिस्मिल शहीद संग्रहालय परिसर में 25 एवं 26 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से मेले को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, समाजसेवी कमलेश कुशवाह, सुनील जाटव, अशोक शर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश सिंह तोमर, मेला प्रभारी वीरेश भदौरिया, उमेश राजौरिया तथा वायपी सचिन धोते सहित भिण्ड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों की स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। मेले में भिण्ड, मुरैना एवं श्योपुर के स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों पर होली पर्व से संबंधित पारंपरिक उत्पाद जैसे देशी गुजिया, झार के लड्डू एवं गुलरिया प्रदर्शित और विक्रय हेतु उपलब्ध रहे। अतिथियों ने इन व्यंजनों का स्वाद चखा तथा समूहों के कार्यों की सराहना की।