क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। एनबीएफसी में से एक एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट ने गत दिवस अपनी प्रमुख पशु कल्याण एवं ग्रामीण आजीविका पहल, पशु विकास दिवस के आठवें संस्करण का समापन किया। ‘सर्वोत्तम सेवाः पशु, परिवार और प्रगति’ की थीम पर आधारित इस पहल ने पशुओं के स्वास्थ्य, परिवार के कल्याण एवं स्थायी प्रगति को बढ़ावा देकर समग्र ग्रामीण विकास के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाया। एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट ने 1.55 लाख से अधिक ज़िंदगियों पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न किया है, जिसके तहत तकरीबन 1.4 लाख पशुओं का इलाज किया गया, 14 हजार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग दिया गया, इससे 30 हजार से अधिक परिवारों को लाभ हुआ। सुनील साहू / मोनिका / 25 फरवरी 2026