क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम ने रांझी स्थित कॉफी हाउस परिसर में कचरा जलाकर वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉफी हाउस के ऊपर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि यह कार्रवाई केवल दंड नहीं, बल्कि शहर के नागरिकों और प्रतिष्ठानों के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि पर्यावरण से खिलवाड़ अब स्वीकार्य नहीं होगा। सुनील साहू / मोनिका / 25 फरवरी 2026