व्यापार
25-Feb-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद भी अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 50.15 अंक की बढ़त के साथ ही 82,276.07 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 57.85 अंक बढ़कर 25,482.50 पर बंद हुआ। आज सुबह बाजार आईटी शेयरों में तेजी से ऊपर आया पर सत्र के अंत में बड़े लार्जकैप शेयरों में बिकवाली हावी होने से दिन भर की बढ़त उसने खो दी। बाजार में और भी गिरावट होती पर मेटल और ऑटो स्टॉक्स ने उसे संभाल लिया। निफ्टी मेटल 2.70 फीसदी और निफ्टी ऑटो और फार्मा 1.85-1.85 फीसदी बढ़त पर बंद हुए। निफ्टी हेल्थकेयर 1.59 फीसदी, निफ्टी आईटी 1.57 फीसदी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.35 फीसदी, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.93 फीसदीऔर निफ्टी कमोडिटीज 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी पीएसयू बैंक 0.39 फीसदी, निफ्टी इन्फ्रा 0.30 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी 0.25 फीसदी और निफ्टी रियल्टी 0.19 फीसदी टूटकर बंद हुआ। आज लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339.75 अंक की की तेजी के साथ 59,406.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 160.05 अंक की मजबूती के साथ 17,118.70 पर था। सेंसेक्स पैक में आज एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टीसीएल, इंडिगो, सन फार्मा, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बीईएल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एचयूएल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे जबकि एसबीआई, , भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट नुकसान में रहे थे। गत दिवस विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, इससे पहले सोमवार को एफआईआई ने कैश मार्केट में 3,483.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी। इससे पहले आज सुबह भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स करीब 475 अंक बढ़कर 82,748 और निफ्टी 145 अंक उछलकर 25,568 पर खुला। आज बाजार में सकारात्मक प्रभाव रहा है। ऐसे में काफी शेयर उछले हैं। ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। शंघाई, टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता के बाजारों में तेजी रही। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार गत दिवस बढ़त पर रहे। शेयर बाजार में तेजी का कारा एफआईआई की ओर से बिकवाली का दबाव कम होना है। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शेयरों में 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली रही। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,161.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। ईएमएस 25 फरवरी 2026