मैं दखल नहीं देता तो पाकिस्तान के पीएम मारे जाते वाशिंगटन(ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोका था। अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में उन्होंने कहा कि उनके दखल के बिना यह संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल जाता। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं दखल नहीं देता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मारे जाते। ट्रंप ने इसी भाषण में यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मैं बीच में नहीं पड़ता तो 3.5 करोड़ लोग मारे जाते। अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम देश और विदेश में अमेरिकियों की सुरक्षा बहाल करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। अपने पहले दस महीनों में मैंने आठ युद्ध खत्म किए। पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध छिड़ सकता था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिन संघर्षों को सुलझाने का दावा किया है, उनमें इजरायल और हमास, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, आर्मेनिया और अजरबैजान और कंबोडिया और थाईलैंड का नाम शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रशासन रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। ट्रंप के दावों का भारत ने किया खंडन ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में आठ युद्धों को खत्म किया। उन्होंने पिछले साल 10 मई से भारत-पाकिस्तान संघर्ष को खत्म करने का क्रेडिट 80 से ज्यादा बार लिया है। हालांकि, भारत ने मई 2025 में संघर्ष के दौरान किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के सभी दावों का लगातार खंडन किया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष खत्म करने पर सहमति दोनों सेनाओं के डीजीएमओ के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी। भारत ने चलाया था ऑपरेशन सिंदूर बता दें कि अप्रैल 2024 में पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 26 लोग मारे गए थे। भारत ने इस हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए। भारत पर लगने वाले अमेरिकी टैरिफ को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर आई है। अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट ने दक्षिण एशियाई देश से आने वाले सौर सेल और पैनलों पर एंटी-सबसिडी काउंटरवेलिंग ड्यूटी की घोषणा की है। भारत के अलावा दूसरे इंडोनेशिया और लाओस से आयात होने वाले सोलर पर भी इसी तरह के सौर आयात टैरिफ लगाए गए हैं। विनोद उपाध्याय / 25 फरवरी, 2026