राज्य
25-Feb-2026


भोपाल (ईएमएस)।प्रदेश में 27 फरवरी से नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 01 और 02 मार्च को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बीते दो दिनों में 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे, इससे किसानों की फसलों पर असर पड़ा है। मार्च शुरु होते ही बारिश के आसार मध्यप्रदेश में 27 फरवरी को नया सिस्टम सक्रीय हो रहा है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित कर सकता है, जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मार्च की शुरुआत में पानी गिरने की संभावना है। 01 और 02 मार्च को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आशीष पाराशर, 25 फरवरी, 2026