भोपाल (ईएमएस)। बिजली कंपनी मेंटेनेंस के काम के चलते भोपाल के करीब 30 इलाकों में गुरुवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें दानिशकुंज, ईदगाह हिल्स, रोशनपुरा, प्रभु नगर, टीला जमालपुरा समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक दानिशकुंज-1 और 2, फाइन कैम्पस, हरे कृष्ण होम्स, पुरानी विधानसभा, रोशनपुरा एवं आसपास के क्षेत्र। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक त्रिपति अभिनव होम्स गिरनार वैली एवं आसपास। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा एवं आसपास। दोपहर 12 से 2 बजे तक पुतलीघर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, पीएंडटी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड टीला एवं आसपास। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक लेक पर्ल गार्डन, आदित्य एवेन्यू, गार्डन स्टेट, सुविधा विहार, सूरज नगर, पीपरनेर, हाईटेक सिटी एवं आसपास। दोपहर 2 से शाम 5.30 बजे तक दीप मोहिनी कॉलोनी एवं आसपास के इलाके। आशीष पाराशर, 25 फरवरी, 2026