राज्य
25-Feb-2026


बेंगलुरू(ईएमएस)। कर्नाटक में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के एक विधायक के खिलाफ हेट स्पीच को लेकर केस दर्ज किया गया है। राज्य की यादगीर पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस जिले में शिवाजी जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हेट स्पीच देने के आरोप में भाजपा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक ने कथित तौर पर एक खास समुदाय को टारगेट करते हुए लव जिहाद का भी जिक्र किया और कुछ ऐतिहासिक हस्तियों पर अपमानजनक टिप्पणियां की। विधायक के भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच और ट्रांसक्रिप्ट तैयार किया गया है। जिला पुलिस ऑफिस की ओर से कानूनी राय मांगी गई है। फिलहाल पुलिस ने कहना है कि भाजपा विधायक के खिलाफ गुरुमठकल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। विनोद उपाध्याय / 25 फरवरी, 2026