हरिद्वार (ईएमएस)। जनपद में किसी भी क्षेत्र में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रें में अतिक्रमण के विरु) आवश्यकनगर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज राजस्व टीम के साथ पूरनपुर सल्लाहपुर पहुंच,े जहां पर लगभग 105 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। जिसको राजस्व टीम द्वारा ध्वस्त किया गया, इसके साथ ही तीन चक्र मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को भी मुक्त कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। (फोटो-23) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/25 फरवरी 2026