राज्य
25-Feb-2026


भोपाल (ईएमएस) । आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन-02 विवेक सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2, गौतम सोलंकी एवं सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर, भोपाल मनीष भारद्वाज के निर्देशन मे गंभीर अपराधो मे आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश के पालन मे थाना अरेरा हिल्स के अपराध क्रमांक 40/26 धारा 109,296(बी),115(2),351(2)3(5) बीएनएस में आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 22/02/2026 को फरियादी सौरभ विश्वकर्मा पिता गुलाब विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी म.न. 424/3 हनुमान मंदिर के पास भीम नगर अरेरा हिल्स भोपाल मो.न. 8085287878 ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मैं लिखाये पते पर निवास करता हूँ तथा आरो सुधारने का काम करता हूँ आज दिनांक-22/02/26 को रात्रि लगभग 07.30 बजे की बात हैं मैं तथा रावेन्द्र सेन चार नल पर खड़े थे तभी अक्कू उर्फ आकाश एवं विशाल चपटी अपने अन्य दोस्त के साथ आये और पुराने विवाद पर से तीनो एक राय होकर रावेन्द्र सेन को जान से मारने की नियत से अक्कू उर्फ आकाश ने अपने पास रखी छूरी से सिर पर तथा विशाल चपटी ने डंडे से तथा इनके अन्य दोस्त ने पत्थर से रावेन्द्र के साथ मारपीट की फिर मैं तथा अन्य लोग बीचवचाव करने गये तो मेरा मोबाइल गिर गया था जो नही मिला है हम लोगो ने बीचबचाव किया तो अक्क उर्फ आकाश एवं विशाल चपटी तथा अन्य रावेन्द्र सेन को मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर बोल रहे थे कि आज तो तु बच गया आईदा फिर कभी मिला तो जान से खत्म कर देंगे झगडे से रावेन्द्र सेन को बांये पैर, सिर, नाक तथा शरीर मे चोट आयी है फिर हम लोग रावेन्द्र सेन को जेपी अस्पताल इलाज के लिये लेकर गये जहां से डॉक्टर द्वारा हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया फिर मैं थाना रिपोर्ट करने आया हूँ घटना मैने तथा जावेद अली व आजम अली ने देखी है रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावें । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 40/26 धारा 109,296(बी),115(2), 351(2)3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन-02 विवेक सिंह तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2, गौतम सोलंकी एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर, भोपाल मनीष भारद्वाज के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित की गई । एवं दिनांक 25/02/2025 को वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे इलेक्ट्रानिक संसाधनो एवं मुखबिर की सूचना व स्टाफ की मदद से घटना कारित करने वाले आरोपी 1. शिवम यादव पिता शेरसिंह यादव उम्र 24 साल निवासी-झुग्गी न.535 शारदा मंदिर के पास, बल्लभ नगर क्र 02 थाना अरेराहिल्स भोपाल, 2. दीपक पाल उर्फ दीप पिता आशाराम पाल उम्र 26 साल निवासी झुग्गी न. 1533 हनुमान मंदिर के पास भीमनगर थाना अरेराहिल्स भोपाल, 3. दीपक राठौर पिता इन्द्रजीत राठौर उम्र 24 साल निवासी गोकूल किराना स्टोर के पास भीमनगर थाना अरेरा हिल्स भोपाल, 4. विशाल सूर्यवंशी उर्फ चपटी पिता गणेश सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी झुग्गी भदौरिया किराना स्टोर के पास भीमनगर थाना अरेराहिल्स भोपाल, 5. आकाश चौधरी उर्फ अक्क पिता स्व. रामलाल चौधरी उम्र 24 साल निवासी झुग्गी न. 61/05 गोकूल किराना स्टोर के पीछे भीमनगर थाना अरेराहिल्स भोपाल को गिरफ्तार किया गया । आरोपीगण की गिरफ्तारी में सहायक पुलिस आयुक्त मनीष भारद्वाज के निर्देशन मे तथा थाना प्रभारी सुनील शर्मा के मार्गदर्शन मे सउनि उमेश कुमार, प्रआर 2728 देवीदास, प्रआर 1626 राधेश्याम, आर 2356 कालूराम एवं मआर 1518 प्रियंका मालवीय की सराहनीय भूमिका रही है । जुनेद/25 फरवरी2026