राष्ट्रीय
27-Feb-2026
...


रांची(ईएमएस)। झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को बैलेट पेपर से हुए चुनाव के बाद शुक्रवार से मतों की गिनती शुरु हो गई। नौ नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में हुए चुनाव के लिए राज्यभर में 25 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 562 और वार्ड पार्षद व पंचायत सदस्य पद के 5562 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों की माने तो 48 नगर निकायों में 63.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना रात आठ बजे तक चलेगी। अगर कोई मतपेटी खुलेगी और निर्धारित समय पूरा हो जाएगा तब भी उस मतपेटी के वोटों की गिनती पूरी होगी। मतगणना केंद्रों में मतपेटी खुलेन के बाद सबसे पहले महापौर या अध्यक्ष के गुलाबी बैलेट पेपर और वार्ड वार्षद या पंचायत सदस्य के सफेद बैलेट पेपर को अलग-अलग किया जाएगा। उन्हें 100-100 के बंडल में बांटा जाएगा। इसके बाद पहले सफेद और फिर गुलाबी बैलेट पेपर की गिनती होगी। झारखंड निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर काउंटिंग सेंटर के बाहर पुलिस व्यवस्था के साथ बैरिकेडिंग की गई है। काउंटिंग सेंटर के अंदर अधिकारिक लोगों को ही जाने दिया जा रहा है। मतगणना केंद्रों में मतपेटी खुलने के बाद सबसे पहले महापौर या अध्यक्ष के गुलाबी बैलेट पेपर और वार्ड वार्षद या पंचायत सदस्य के सफेद बैलेट पेपर को अलग-अलग किया जाएगा। उन्हें 100-100 के बंडल में बांटा जाएगा। इसके बाद पहले सफेद और फिर गुलाबी बैलेट पेपर की गिनती होगी। वीरेंद्र/ईएमएस/27फरवरी2026