इन्दौर (ईएमएस) स्कूल और कॉलेज के मित्रों को रीयूनियन करने के सराहनीय काम करते बसंतोत्सव पर कॉलेज मित्रों के मिलन का एक अभिनव आयोजन जीएससी फ्रेंड सर्कल ने स्प्रिंग गेट टूगेदर के तहत किया। इस अवसर पर पांच दशक पुराने दोस्तों ने गीत, भजन और नृत्य के परफॉर्मेंस से अपनी मित्रता की सुगंध से माहौल को खुशनुमा कर दिया। होस्ट अनुपम अनिल भटेवरा और सुप्रिया नरेश कोठारी ने सभी का स्वागत किया। दिलीप वागेला के अनुसार आयोजन में प्रेरणा दिनेश गोयल, रेखा अनिल जौहरी, सीता सुरेंद्र बंसल, चंद्रा विमल प्रजापत, मनीषा केदार शर्मा, किरण सतीश शर्मा, रोहिणी नितिन तारे, अल्पना उमेश दवे, प्रदीप जौहरी, अनिल व्यास, अनिल बाहेती ने परफॉर्मेंस किया। संचालन अनिल जौहरी ने किया और आभार दिनेश गोयल ने माना।